UP Police Constable Big News: उत्तर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए फिर से बड़ी खबर सामने आई है, साथ ही ये बड़ी खुशखबरी भी है उन सभी युवाओं के लिए जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे थे।
अब उनका सपना ज ही पूरा होने जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल और दरोगा भर्ती का विज्ञापन बत ज जारी होने वाला है।
ऐसे सभी युवा जो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल या फिर दरोगा या प्लाटून कमांडर की तैयारी में लगे हुए हैं, उनके लिए ये है बहुत ही सुनहरा मौका। उत्तर प्रदेश पुलिस अब ज ही 24000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती करने जा रही है।
60000 पदों वाली भर्ती से छूट गए थे? अब मिलेगा दूसरा मौका
बीते दिनों जब उत्तर प्रदेश पुलिस में 60244 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, तब लाखों युवाओं ने आवेदन किया था लेकिन बहुत सारे युवाओं का चयन नहीं हो पाया था। अब उन्हीं सभी युवाओं को फिर से एक और मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस बार ज ही कांस्टेबल और दरोगा दोनों के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। इस बार भर्ती में शामिल होंगे PAC, PSC, महिला पुलिस, नागरिक पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, और घुड़सवार पुलिस के पद।
कितने पदों पर आएगा विज्ञापन?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें शामिल हैं:
- सिपाही PAC – 9837
- महिला सिपाही PSC – 2282
- नागरिक पुलिस – 3245
- सशस्त्र पुलिस PSC – 2444
- विशेष सुरक्षा बल – 1341
- घुड़सवार पुलिस – 71
कुल मिलाकर 19220 सिपाही पद
वहीं दरोगा के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें शामिल हैं:
- नागरिक पुलिस SI – 4242
- प्लाटून कमांडर – 135
- विशेष सुरक्षा बल – 60
कुल – 4543 पद
दरोगा बनने वालों को मिलेगी 3 साल की विशेष छूट
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल काफी समय से SI की भर्ती नहीं निकली थी, और इसी कारण कई युवा ओवर ऐज हो गए थे। अब ऐसे सभी युवाओं को एक बार के लिए मिलेगी 3 साल की विशेष आयु छूट। ये छूट केवल एक बार दी जाएगी और ये सिर्फ SI और प्लाटून कमांडर भर्ती में लागू होगी।
विज्ञापन कब होगा जारी?
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तो नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया सूत्रों के अनुसार 15 जून 2025 तक विज्ञापन जारी किया जा सकता है। विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को चाहिए कि अभी से अपनी तैयारी को तेज कर दें क्योंकि विज्ञापन जारी होने के बाद समय बहुत ही कम मिलने वाला है।
कितने आवेदन आने की संभावना?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 35 लाख से ज्यादा आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है। पिछली बार 60244 पदों के लिए करीब 48 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। तो उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं से निवेदन है कि अपने सर्टिफिकेट तैयार रखें, तैयारी पूरी रखें और भर्ती का इंतजार करते रहें।